रफीगंज: रफीगंज सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन, मिशन जिंदगी के तहत 30 लोगों ने किया ब्लड डोनेट
रफीगंज CHC में शनिवार को मिशन जिंदगी के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। संध्या 5:30में प्रभारी प्रबंधक विकास कुमार सिंह ने बताया कि 30 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। यह ब्लड औरंगाबाद सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रखा जाएगा जहां जरूरतमंदों के बीच वितरित होगी। इस दौरान औरंगाबाद के डॉ रवि रंजन कुमार, डीपीएम मोहम्मद अनवर आलम, अली खान सहित अन्य रहे।