हाथरस: अलीगढ़ रोड पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम संपन्न, चर्चा हुई संविधान व सामाजिक न्याय पर
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ स्थिति समाजवादी पार्टी कार्यालय पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।