कालपी: आटा पुलिस ने परासन के जंगल से 21 चोरी की सोलर प्लेटों के साथ 3 चोरों को किया गिरफ्तार, झाड़ियों में छुपाकर रखी थी प्लेटें
Kalpi, Jalaun | Jul 22, 2025 आटा थाना पुलिस ने परासन गांव के जंगल से 21 चोरी की सोलर प्लेटों के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार करते हुए मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जानकारी दी है, पकड़े गए चोरों ने परासन गांव के जंगल में बबूल की झाड़ियों में सोलर प्लेटें छुपाकर रखी थी, वही पकड़े गए चोरों में एक युवक सोलर प्लांट में सुरक्षाकर्मी के पद पर नियुक्त बताया जा रहा है, पुलिस ने चोरों को जेल भेज दिया है।