मुरैना नगर: विडवा गांव: ज़मीन विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
महुआ थाना क्षेत्र के विडवा गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों पर करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया ,जिसमें चार लोग घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल लाया गया ।जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को भर्ती कर दिया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।