बसेड़ी: संदिग्ध परिस्थितियों में 2 बच्चों की मां की हुई मौत, बसेड़ी थाना क्षेत्र की घटना
बसेड़ी थाना क्षेत्र के बृजफल का पुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजन महिला को अचेत अवस्था में बाड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ससुराल वाले मौके से गायब हो गए। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। बसेड़ी थाना