बलरामपुर: परेड ग्राउंड मैदान में जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई, छात्र-छात्राओं व लोगों ने किया मानव श्रृंखला का निर्माण
23 जुलाई गुरुवार 11 बजे परेड ग्राउंड मैदान में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा उपस्थित लोगों एवं छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी लोगों द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण कर सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।