बलरामपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फुलवरिया बाईपास पर आयोजित छाया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का किया निरीक्षण
22 जनवरी बुधवार 1बजे सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने विकास खण्ड बलरामपुर के फुलवरिया बाईपास पर आयोजित छाया ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवम् पोषण दिवस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एएनएम प्रतिज्ञा सिंह टीकाकरण करते हुए उपस्थित रहीं। उन्होंने निर्देशित किया कि टीकाकरण से कोई भी गर्भवती महिला एवं बच्चा वंचित न रहे, इस अवसर पर अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।