मेहदावल: जमोहरा गांव में मारपीट के बाद पीड़ित के घर पर पथराव, आरोपियों पर धमकी देने का आरोप
संतकबीरनगर। जनपद के मेहदावल थाना क्षेत्र के ग्राम जमोहरा में मारपीट की घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया है। उपद्रवियों ने मारपीट में घायल युवक के घर पर पथराव कर दिया, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। शनिवार दिन में 12:00 बजे जानकारी के अनुसार, पहले हुई मारपीट की घटना में मुकदमा दर्ज होने से नाराज आरोपियों के परिजनों ने पीड़ित के घर को निशाना बनाते हुए ई