गुना नगर: किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का बिलोनिया बाईपास पर प्रदर्शन, ट्रैक्टर से पहुंचे विधायक
गुना में 7 मई दोपहर को कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर नेशनल हाईवे 46 के बिलोनिया बाईपास पर चक्का जाम किया। ग्वालियर और ब्यावर की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ट्रैक्टर से धरना स्थल पर पहुंचे। 14 सूत्रीय मांगों का मांग पत्र प्रशासन को मौके पर सोपा गया। हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।