हुज़ूर: TCS मामले को लेकर एमपी नगर क्षेत्र में बजरंग दल का प्रदर्शन, सख्त कार्रवाई की मांग
Huzur, Bhopal | Apr 17, 2026 महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की इकाई में महिला कर्मचारियों के साथ कथित यौन शोषण, मानसिक प्रताड़ना और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर भोपाल में विरोध तेज हो गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एमपी नगर क्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की|