मखदुमपुर: महाशिवरात्रि पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 30 हजार से ज़्यादा लोगों ने किया जलाभिषेक
बुधवार की सुबह 8 बजे से ही महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले के ऐतिहासिक प्राकृतिक छटा से परिपूर्ण मखदुमपुर प्रखंड के वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गयी।पर्व के मौके पर 30 हजार से अधिक भक्तों ने जलाभिषेक किया।वही सुरक्षा के व्यापक प्रबंध थे।