देहरादून: महिला को जबरन कार में बैठाने की कोशिश!! पुलिस जुटी जांच में!!
देहरादून : मामला राजधानी देहरादून के नालापानी चौक का है जहाँ बुधवार सुबह जब एक स्थानीय महिला रोज़ की तरह अपनी परिवार की बेटी को कॉलेज छोड़ने के लिए नाला पानी चौक से कुछ ही दूर अपने घर से स्कूटी में जाती है और बेटी को चौक पर छोड़ती है तभी काली कार थोड़ी दूर तक उसका पीछा करती है और जैसे ही महिला अपने घर की तरफ़ मुड़ती है वैसे ही काली कार से कुछ नक़ाबपोश बदमाश उतरते हैं और महिला का मुंह बंद कर जबरन गाड़ी में बिठाने का प्रयास करते हैं जिसपर महिला के चिल्लाने पर थोड़ी दूर पर मौजूद महिला सफ़ाई कर्मचारी ने महिला को बचाने के लिए पहुँची तो बदमाश भाग खड़े हुए । वहीं पुलिस ने कहा कि मामले की जाँच की जा रही है और मुक़दमा लिखा जा रहा है साथ ही सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं और जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।