सिमरी: कठार में पूर्व मुखिया के आरोपों के बाद सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, कहा- आरोप बेबुनियाद हैं, रोज होती है सफाई
Simri, Buxar | May 5, 2026 कठार पंचायत में सफाई कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप के बाद अब हलचल तेज हो गई है। यहां के पूर्व मुखिया ललन पासवान ने स्थानीय प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद सफाईकर्मियों और सुपरवाइजर ने पूर्व मुखिया का मंगलवार की सुबह 9 बजे विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुखिया तो खुद शराब के नशे में चूर रहते है।