कोरबा: बिजली बहाल, मगर सवाल बरकरार: आखिर 60 घंटे तक क्यों अंधेरे में रहा रींवापार
Korba, Korba | Jul 7, 2026 कोरबा जिले के सीमावर्ती ग्राम रींवापार में करीब 60 घंटे बाद आखिरकार मंगलवार की दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। लगातार बारिश के बीच तीन दिनों तक अंधेरे में रहे ग्रामीणों ने बिजली आने पर राहत की सांस ली है।ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली गुल होने के दौरान विभाग की ओर से फाल्ट और सुधार कार्य को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।