उज्जैन शहर: महाकाल मंदिर में साड़ी-ब्लाउज और पायल पहनकर ‘पुष्पा’ के गेटअप में रील बनाने वाले युवक ने वीडियो जारी कर मांगी माफ़ी
उज्जैन के महाकाल मंदिर में साड़ी-ब्लाउज और पायल पहनकर ‘पुष्पा’ के गेटअप में रील बनाने वाले युवक की हेकड़ी निकल गई है। सोशल मीडिया पर फजीहत और मंदिर प्रशासन की सख्ती के बाद युवक ने हाथ जोड़कर और कान पकड़कर वीडियो जारी कर माफी मांग ली है। मंदिर की मर्यादा दांव पर लगाकर इस रीलबाज को वीआईपी एंट्री देने और उसके साथ फोटो खिंचवाने वाले सुरक्षाकर्मियों पर भी गाज गिर