परिहार: परिहार में विकास योजनाओं पर रोक से नाराज़ जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक स्वीकृति की मांग
परिहार प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि 12 जुलाई 2023 से पदस्थापित बीडीओ आलोक कुमार द्वारा आज तक किसी भी पंचायत समिति प्रस्तावित योजना को प्रशासनिक स्वीकृति नहीं दी गई है।जनप्रतिनिधियों का कहना है कि योजनाओं पर काम नहीं होने से जनता में रोष बढ़ रहा है। जनता का रोष सहना पड़ रहा है।