परिहार: परिहार विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रितु जायसवाल ने रक्षाबंधन सप्ताह में तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा किया
गोपालगंज के बैकुंठपुर में महिला राजद प्रदेश अध्यक्ष एवं परिहार विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रितु जायसवाल ने रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित “बहन सम्मान कार्यक्रम” में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा किया। इस अवसर पर बहनों ने तेजस्वी यादव को राखी बांधी। कार्यक्रम में रितु जायसवाल ने उपस्थित माता, बहनों व भाइयों से संवाद भी किया।