परिहार: परवाहा लालबंदी पथ पर हरदी नदी का कहर, बंसबरिया-लहुरिया मार्ग जलमग्न
नेपाल में लगातार बारिश के चलते हरदी व मरहा नदी उफान पर हैं। बंसबरिया रैन से लहुरिया बाजार तक परवाहा-लालबंदी पथ पर नदी का पानी चढ़ गया है, जिससे आवागमन ठप हो गया है। बारा, बंसबरिया, लहुरिया, खुरसाहा के सरेह जलमग्न हो गए हैं।हालांकि बारिश से किसानों के चेहरे खिले हैं, अब तेजी से धान रोपनी शुरू हो गई है।