परिहार: लहुरिया में मरहा और हरदी नदी का जलस्तर घटा, सड़क पर अब भी हल्का पानी
परिहार प्रखंड से गुजरने वाली मरहा और हरदी नदी के जलस्तर में मंगलवार को कमी दर्ज की गई है। ऊँचे इलाकों और सरेह से पानी उतरने लगा है।हालांकि परवाहा-लालबंदी पथ के बंसबरिया रैन और लहुरिया बाजार में अब भी सड़क पर थोड़ा-थोड़ा पानी बह रहा है। सोमवार को जलस्तर बढ़ने के कारण इन इलाकों में पानी भर गया था। लेकिन धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो रही है।