जीवित्पुत्रिका पर्व पर मानवघाट में हरिकीर्तन का आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल
औऱगाबाद ज़िला के मदनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत खिरियावां के मानवघाट में जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) पर्व के अवसर पर हरिकीर्तन का आयोजन किया गया।देर शाम शुरू हुए इस कीर्तन में ग्रामीणों ने ढोलक, हारमोनियम और मंजीरा की थाप पर भजन-कीर्तन किया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जीवित्पुत्रिका पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया, वहीं पुरुष श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर भगवान के भजनों का गुणगान किया।