घोड़ाडोंगरी: घोड़ा डोंगरी एवं पाढर में निकाली गई कलश यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु
घोड़ाडोंगरी एवं पाढर में रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं सोमवार को घोड़ाडोंगरी के टेकरी मंदिर में अयोध्या के कार्यक्रमों का एलईडी लगाकर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। जिला प्रशासन के निर्देश पर घोड़ाडोंगरी ब्लॉक मुख्यालय सहित आसपास के गांव में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।