#AligarhPolice
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ द्वारा थाना जवॉ का किया गया वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ~
#SSP_Aligarh द्वारा थाना जवॉ के वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, शस्त्र एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा लंबित विवेचनाओं एवं जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, नियमित गश्त, अपराध नियंत्रण तथा प्रभावी पुलिसिंग एवं आमजन के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।
#UPPolice
24 views | Aligarh, Uttar Pradesh | Jul 7, 2026