जगदीशपुर: सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ पेंशनर समाज नगर निगम ने नगर आयुक्त को सौंपा मांगों का ज्ञापन
सेवानिवृत कर्मचारी संघ पेंशनर समाज नगर निगम ने बुधवार को नगर आयुक्त को अपनी मांगों का ज्ञापन सोंपा संघ ने सप्तम वेतन भुगतान में हो रहे अत्यधिक विलंब पर गहरी नाराजगी जताई है पेंशन भोगियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो 20 अप्रैल से नगर निगम परिसर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।