Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand

डेहरवारा में दलदल बनी सड़क, स्कूली बच्चों से भरी बस फंसी शिवपुरी। जिले के डेहरवारा-कुशयारा मार्ग पर भारी बारिश के बाद करीब ढाई किलोमीटर कच्ची सड़क कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। इसी दौरान स्कूली बच्चों से भरी एक बस दलदल में फंस गई। बस को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद किसी तरह उसे बाहर निकाला जा सका। हादसे के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों के अनुसार सड़क खराब होने से क्षेत्र के करीब 100 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए करीब 5 किलोमीटर दूर राजगढ़ तक मोटरसाइकिल से छोड़ने और लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के कारण बदहाल हुई सड़क का जल्द से जल्द सुधार कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और किसी बड़ी दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।

Karera, Shivpuri | Aug 11, 2026

MORE NEWS

बैराड़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

बैराड़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

Karera, Shivpuri | Aug 11, 2026

7 साल से फरार शातिर चोर स्थायी वारंटी गिरफ्तार, दिनारा पुलिस ने भेजा जेल

दिनारा। पुलिस थाना दिनारा ने फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 वर्षों से फरार चल रहे शातिर चोर और स्थायी वारंटी अशोक ढीमर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी माननीय न्यायालय के 3 प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

दिनारा पुलिस द्वारा फरार एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

7 साल से फरार शातिर चोर स्थायी वारंटी गिरफ्तार, दिनारा पुलिस ने भेजा जेल दिनारा। पुलिस थाना दिनारा ने फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 वर्षों से फरार चल रहे शातिर चोर और स्थायी वारंटी अशोक ढीमर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी माननीय न्यायालय के 3 प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तलाश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दिनारा पुलिस द्वारा फरार एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Karera, Shivpuri | Aug 10, 2026

नरवर रोड पर गेहूं से भरा ट्रक पलटा, इको वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

शिवपुरी से नरवर जा रहा था सोसाइटी का गेहूं, क्लीनर घायल—बड़ी जनहानि टली

नरवर। नरवर रोड पर तवी गोलखान के पास सोमवार को सोसाइटी का गेहूं लेकर जा रहा एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक शिवपुरी से गेहूं लेकर नरवर की ओर जा रहा था। इसी दौरान तवी गोलखान के पास एक इको वाहन ने ट्रक को कथित तौर पर कट मार दी, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा और झाड़ियों में पलट गया।

हादसे में ट्रक का क्लीनर घायल बताया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ट्रक में सोसाइटी का गेहूं भरा होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के कारण गेहूं से भरे ट्रक को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है। हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

नरवर रोड पर गेहूं से भरा ट्रक पलटा, इको वाहन की टक्कर से हुआ हादसा शिवपुरी से नरवर जा रहा था सोसाइटी का गेहूं, क्लीनर घायल—बड़ी जनहानि टली नरवर। नरवर रोड पर तवी गोलखान के पास सोमवार को सोसाइटी का गेहूं लेकर जा रहा एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक शिवपुरी से गेहूं लेकर नरवर की ओर जा रहा था। इसी दौरान तवी गोलखान के पास एक इको वाहन ने ट्रक को कथित तौर पर कट मार दी, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा और झाड़ियों में पलट गया। हादसे में ट्रक का क्लीनर घायल बताया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रक में सोसाइटी का गेहूं भरा होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के कारण गेहूं से भरे ट्रक को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है। हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Karera, Shivpuri | Aug 10, 2026