पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में डीसीईसीई परीक्षा में वॉकी-टॉकी से नकल करने के मामले में महिला सहित 2 गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी
Purnea East, Purnia | May 26, 2026
पूर्णिया शहर के महाराजी हाता स्थित संत पीटर्स स्कूल में डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 24 मई को पहली पाली के दौरान जैमर लगा होने के बाद भी एक महिला परीक्षार्थी के द्वारा परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिये प्रश्नों के उत्तर लिखें जाने का मामला सामने आया है.महिला परीक्षार्थी व उसके सहयोगी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.