हनुमानगढ़: लड़की बताकर करवाता था गर्भपात, जाल में फंसा शातिर, हनुमानगढ़ में PCPNDT टीम ने बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा जयपुर की पीसीपीएनडीटी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (पीबीआई) थाना टीम ने लड़के की चाह रखने वाले परिवारों को निशाना बनाकर लिंग जांच और गर्भपात के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में संगरिया तहसील के रतनपुरा गांव निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है।