गरखा: मुबारकपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से किशोर की हुई मौत, ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम
Garkha, Saran | Apr 27, 2025 गड़खा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गन्ना जूस का ठेला लेकर जा रहे 15 वर्षीय किशोर मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने छपरा-पटना बाईपास सड़क को जाम कर दिया. सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम हटवाया.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया......