चित्तौड़गढ़: सुभाष चौक पर काशी के कलाकारों ने भरत मिलाप और श्रीराम के राज्याभिषेक का किया मंचन, दर्शकों ने बरसाए फूल
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज शाम सुभाष चौक पर भारत मिलाप और श्रीराम के राज्याभिषेक के मंचन को देख कर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। इन दृश्यों को देखकर कई लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि रामलीला मंडल काशी के 50 कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।