चित्तौड़गढ़: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में नवयुग सेवा संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्ग पर बंदरों को खिलाएं गए बिस्किट
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में आज चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर बंदरों को बिस्किट खिलाए गए । नवयुग सेवा संगठन कार्यकर्ताओं ने संगठन के अध्यक्ष विष्णु बैरागी के नेतृत्व में जय श्री राम के जयकारों के साथ दुर्ग के अलग-अलग हिस्सों में बंदरों के बीच जाकर बिस्कुट बांटे गए। कार्यकर्ताओं के हाथ में बिस्किट देखकर बड़ी संख्या में बंदरों के झुंड पहुंच गए।