गायघाट: बेरुआ गांव से 12 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाने क्षेत्र के बेरुआ गांव से पुलिस ने 12 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसे शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार तस्कर का पहचान धोबौली गांव विश्वनाथ राय बताया गया है। वहीं मौके से दो बाइक भी जब्त किया गया है। जबकि एक तस्कर भागने में सफल रहा