नबीनगर: सोरी गांव में चंदेश्वर प्रसाद ने मृतक के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना, कहा- हत्यारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी
नवीनगर प्रखंड के सोरी गांव में पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद ने जाकर दिवंगत युवा अंकुश चंद्रवंशी के परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। आपको बता दे कि गत दिनों अपराधियों ने 15 वर्षीय अंकुश चंद्रवंशी की हत्या कर दी थी। उन्होंने इनके परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। पूर्व सांसद ने कहा कि अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के प्रति हम प्रतिबद्ध हैं।