नबीनगर: प्रखंड कार्यालय परिसर में अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई
नवीनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा को संबोधित करते हुए कार्यवाहक प्रमुख लव कुमार सिंह ने कहा कि यह हादसा भारत में इस सदी का सबसे बड़ा हादसा है। विमान में सवार यात्री और हॉस्पिटल बिल्डिंग में मौजूद छात्र व नागरिकों की मौत से पूरा देश स्तब्ध है।