पाटन: बजरिया मोहल्ला में शराब के लिए पैसे ना देने पर आरोपी ने की युवक से मारपीट कटंगी पुलिस ने दर्ज किया मामला
Patan, Jabalpur | Jun 15, 2026 थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि बजरिया मोहल्ला कटंगी के रहने वाले बिरजू पटेल ने रिपोर्ट लिखाई कि वह जब काम से वापस आ रहा था तो उसे हरीश कड़ेरे मिला और शराब पीने के लिए ₹1000 मांगने लगा। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो वह उसके घर भी आ गया और उसके साथ मारपीट की और कहां की दोबारा पैसे देने से मना किया तो जान से खत्म कर दूंगा।