रॉबर्ट्सगंज: राबर्टसगज नगर पालिका में कर्मचारी के विदाई समारोह का आयोजन, मृतक आश्रित कोटे से दिया गया नियुक्ति पत्र
राबर्टसगज नगर पालिका में शनिवार दोपहर 12 बजे कर्मचारी के विदाई समारोह का आयोजन किया गया,वहीं इसी दौरान मृतक आश्रित कोटे से एक कर्मचारी को नियुक्ति पत्र भी दिया गया। बता दे पम्प अटेण्डेंट कमलेश सिंह को 31 मई को सेवानिवृत्ति से पहले सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।