अटेर: डिडी गांव मे।एक घर में घुसा जहरीला धामन सांप,सर्पमित्र जग्गू परिहार ने पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू कर क्वारी नदी में छोडा
Ater, Bhind | Jun 16, 2026 भिण्ड। जिले के डीडी गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक घर में धामन सांप घुस जाने से हड़कंप मच गया। सांप दिखाई देने पर घर में रहने वाले लोग घबरा गए, वहीं आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बन गया।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल सर्पमित्र जग्गू परिहार को सूचना दी। सूचना मिलते ही जग्गू परिहार मौके पर पहुंचे और सांप की तलाश शुरू की।