खंडवा नगर: यूपी से भागा प्रेमी जोड़ा, रेलवे ट्रैक पर मिले शव, लड़की के कंकाल की हुई शिनाख्त
जावर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास मिले लड़की के कंकाल की शिनाख्त हो चुकी है। युवती की पहचान यूपी की रहने वाली अंकिता के रूप में हुई है। अंकिता गांव के ही युवक चंदन के साथ घर से निकली थी। दोनों दोस्त थे। लेकिन उनकी दोस्ती परिजन को मंजूर नहीं थी। अंकिता का शव 7 दिन पहले तलवड़िया के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। जिसे जानवरों ने नोच दिया था।