मंझनपुर: मंझनपुर थाने में मॉडल मिशन शक्ति केंद्र से महिलाओं को जागरूकता का संदेश मिला, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
कौशाम्बी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना मंझनपुर स्थित मॉडल मिशन शक्ति केंद्र पर समेकित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, उनके लाभ और पात्रता की जानकारी देने के साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।