धरहरा: इटवा दशरथपुर में महाविष्णु यज्ञ का भव्य आगाज़, 501 कन्याओं की कलश यात्रा से गूंजा इलाका
धरहरा प्रखंड के इटवा दशरथपुर में बुधवार की सुबह आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।मां दुर्गा महारानी के पावन स्थल पर नौ दिवसीय श्री श्री 108महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।आयोजन के पहले ही दिन पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और आध्यात्मिक माहौल चरम पर नजर आया।यज्ञ की शुरुआत 501कन्याओं और महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा