खरसिया: खरसिया चौपाटी में दहशत की रात: नशे में युवक ने चाऊमीन वाले लंबू पर किया जानलेवा हमला, सुरक्षा पर उठे सवाल
श्री श्याम सरकार चौपाटी पर नशे में धुत युवक प्रद्युम शर्मा ने अवैध वसूली की मांग को लेकर जबरदस्त हंगामा किया। चाऊमीन संचालक लंबू पर जानलेवा हमला, ठेला संचालकों से गाली-गलौज और वाहनों की तोड़फोड़ के बाद भी आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।