मांगरौल: एनटीपीसी दायीं मुख्य नहर के पास एक व्यक्ति के पास से 1.5 किलो गांजा जब्त, सीसवाली थानाधिकारी कर रहे अनुसंधान
Mangrol, Baran | Jun 6, 2025 एनटीपीसी दायीं मुख्य नहर के पास एक व्यक्ति को पुलिस जाप्ता की मदद से डिटेन किया है जिसके पास से 1.5 किलो गांजा जब्त किया गया है। थानाधिकारी अंता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार शाम 7:00 बजे बताया कि मुकेश पुत्र धनराज जाती बागड़ी मोग्या निवासी बालाखेड़ा एनटीपीसी दायीं मुख्य नहर के पास पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा था। जिसको डिटेन कर पूछताछ की गई।