मांगरौल: मांगरोल में एसडीएम को हटाने के लिए 80 दिन से धरना जारी, प्रशासन को मौन श्रद्धांजलि, हाई कोर्ट के वकीलों ने दिया समर्थन
Mangrol, Baran | Jun 5, 2025 मांगरोल अभिभाषक परिषद के एसडीएम की अवैध कार्य शैली के विरोध में चल रहे आंदोलन के 80वें दिन परिषद के सभी सदस्यों ने ने जिला प्रशासन का पुतला बनाकर मौन श्रद्धांजलि दी और एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस अवसर पर जयपुर हाईकोर्ट से मांगरोल आकर वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र मीणा बृजेश यादव करण सिंह सोलंकी भीम सिंह ने आंदोलन को लेकर नैतिक समर्थन दिया।