बांका: किसानों को अनुदानित दर पर मिलेंगे गुणवत्तायुक्त बीज, जिला कृषि पदाधिकारी ने दी जानकारी
Banka, Banka | Jun 19, 2026 खरीफ मौसम 2026-27 को ध्यान में रखते हुए जिला कृषि कार्यालय, बांका द्वारा शुक्रवार की सुबह 11 बजे से किसानों को अनुदानित दर पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने की पहल शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत विभिन्न फसलों के बीज “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर वितरित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें