बहेड़ी: गुरसैली मार्ग स्थित ट्यूबवेल के पास पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
बहेड़ी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आला अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत बहेड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कारवाई करते हुए बहेड़ी थाना क्षेत्र के गुरसौली मार्ग स्थित ट्यूबवेल के पास से अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।