हज़ारीबाग: वट सावित्री के दिन हजारीबाग में झपटमार गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
वट सावित्री पूजा के दिन हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे दो झपटमारों को गिरफ्तार किया। घटना Vinoba Bhave University के पास की है। स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला को निशाना बनाया, लेकिन ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने टूटा मंगलसूत्र और स्कूटी बरामद कर ली है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।