पटना ग्रामीण: पटना में मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग की करोडो रुपए की लागत की 3618 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से किया उद्घाटन.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अन्ने मार्ग स्थित संकल्प भवन में रिमोट के माध्यम से ग्रामीण कार्य विभाग की 4446.188 करोड रुपए की लागत की 3590 पथो एवं 28 पुलो यानी कि कुल 3618 योजनाओं का उद्घाटन किया. इस अवसर पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंह के साथ ग्रामीण कार्य मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के साथ अन्य अधिकारी रहे मौजूद .