पटना ग्रामीण: राजद विधायक मुकेश रौशन ने पटना में KK पाठक को बताया मुख्यमंत्री से ऊपर, कहा- मुख्यमंत्री इस्तीफा दें या KK पाठक को हटाएं
बिहार विधानसभा के बाहर राजद विधायक मुकेश रौशन ने CM नीतीश कुमार पर हमला बोला है। राजद विधायक ने कहा कि कल मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि सुबह 10 से शाम 4 बजे तक स्कूलों का समय रहेगा। लेकिन शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक ने कहा कि सुबह 9 बजे अध्यापकों को स्कूल आना है और 9:30 बजे से कक्षाएँ शुरू होंगी। विधायक ने कहा कि इसका मतलब के.के पाठक मुख्यमंत्री से ऊपर हो गए हैं।