पटना ग्रामीण: एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में रिमोट से CM नीतीश ने 4446.188 करोड़ रुपये की लागत की 3590 पथों एवं 28 पुलों का किया उदघाटन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग स्थित संकल्प से रिमोर्ट के माध्यम से ग्रामीण कार्य विभाग की 4446.188 करोड़ रुपये की लागत की 3590 पथों एवं 28 पुलों यानी कुल 3618 याजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दोनो डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी मौजूद रहे।