पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में 3 मार्च को महागठबंधन की रैली को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी और तेजस्वी पर साधा निशाना
3 मार्च को गांधी मैदान में महागठबंधन की रैली होनी है। जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव शामिल होंगे। पूरे मामले को लेकर होटल मौर्य में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने रैली को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक ने बिहार को लूटा, दूसरे ने देश को लूटा है।