शाहजहांपुर: जिले में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 10 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों का किया गया फेरबदल
जनपद में पुलिस प्रशासन ने प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल करते हुए निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों व शाखाओं में तैनात 10 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक राजेन्द्र कुमार को थाना खुटार से थाना परौर भेजा।