बंदरा: बंदरा पीएचसी तीन चिकित्सों के भरोसे हो रहा है संचालित,24 घंटे सेवा देने से प्रभारी ने किया हाथ खड़ा
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी प्रभारी ने वर्तमान उपलब्ध मानव संसाधनों के साथ अस्पताल को सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित करने में हाथ खड़े कर दिए हैं। उन्होंने रविवार दोपहर करीब दो बजे में सिविल सर्जन को पत्र लिखकर तत्काल तीन चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया है।